नशा के खिलाफ अलख जगाने आज रैली
सराईपाली(शहर).ग्राम बांेदामें 27 अक्टूबर 2014 को दिन सोमवार को युवा संघ की बैठक हुई जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण प्रदूषण निवारण, सफाई एवं नशामुक्ति के लिए लोगों को प्ररित किया गया। इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 14 दिसंबर 2014 को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक युवा संघ के नेतृत्व में ग्रामीणजनों की एक शांतिपूर्ण जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलुस ग्राम बांेदा के कुम्हारपारा, चैहानपारा, तेलीपारा, मंदिरपारा एवं डीपापारा मोहल्ला में निकाला जाएगा। यह जुलुस कुम्हारपारा मोहल्ला से प्रारंभ होकर चैहानपारा, तेलीपारा, मंदिरपारा होते हुए डीपापारा में इसका समापन किया जाएगा।