अग्रसेन जयंती पर अवकाश की उठी मांग
सराईपाली(शहर)| अग्रवालजन जागृति मंच सराईपाली के द्वारा सराईपाली से प्रारंभ कर प्रदेश छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय अग्रवाल महासभा के तत्वावधान तक सर्वव्यापी पत्र अभियान चलाकर अग्रवंश पितामह श्री श्री 1008 श्री छत्रपति श्री अग्रसेन महाराज जी की पावन पुण्य जयंती को सरकार से राष्ट्रीय सम्मान देते हुए राष्ट्रीय अवकाश घोषित किए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री से पत्र अभियान के जरिए अनुरोध किया जाएगा। अग्रवाल जन जागृति मंच के गवानदास अग्रवाल एवं जगदीश प्रसाद अग्रवाल के द्वारा बताया गया कि अग्रकुल पितामह श्री श्री 1008 श्री छत्रपति श्री अग्रसेन महाराज के साम्राज्यकाल का आज इतिहास साक्षी है।