- Hindi News
- गुड़ीडीपा से घुंचापाली मार्ग जर्जर होने से परेशानी
गुड़ीडीपा से घुंचापाली मार्ग जर्जर होने से परेशानी
^शिकायतहुआ है इसकी जानकारी मुझे बाद में मिला जो भी है अधिकारी स्वयं के जांच कर लें। धनीरामपटेल, सरपंच
बागद्वारी के गुड़ीडीपा पहंुच मार्ग एवं पुलिया में घटिया सामग्री उपयोग से एक ही महिना में टूट गया। गुड़ीडीपा से घुंचापाली पहंुच मार्ग को मुरमीकरण कार्य को समतलीकरण नहीं कराया गया है। रात को ट्रैक्टर में मुरम को बिछाया गया है। गुड़ीडीपा से उपर कांटा तालाब पहंुच मार्ग में मुरमीकरण करने से आम जनता को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आश्रित ग्राम परेवापाली और बागद्वारी में आंगनबाड़ी भवन अधूरा है। मूलभूत योजना आज तक कोई भी कार्य नहीं कराया गया है।
बागद्वारी के ग्रामीणों ने सरपंच के खिलाफ खोला मोर्चा
कोटद्वारी|विभिन्नमामलेको लेकर ग्राम पंचायत राफेल के आश्रित ग्राम बागद्वारी के ग्रामीण 22 सितंबर को सरपंच के खिलाफ सराईपाली सीईओ, कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार और जिला पंचायत सीईओ को शिकायत किए हैं। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि सचिव नेतकुमार ठाकुर, पंचायत में दो माह से नहीं रहा है। जिससे स्कूली बच्चे को प्रमाण पत्र बनाने में दिक्कतें रही हैं। अगस्त माह का ग्राम सभा नहीं हुआ है। जिसे ग्रामीणों को शासन के जनहित योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं हो पा रही है। बागद्वारी स्कूल के आहाता की राशि आहरण करके अभी तक नींव खोदाई कार्य भी नहीं हुआ है।