- Hindi News
- मानव समाज के लिए गौमाता कल्प वृक्ष के समान
मानव समाज के लिए गौमाता कल्प वृक्ष के समान
भास्कर न्यूज | भंवरपुर (सराईपाली)
शारदीयनवरात्र इंदिरा नगर में नवरात्र के अवसर पर राहौद से पधारे संजीव महाराज ने नवरात्र व्रत कथा के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि माया तीन प्रकार की होती है। माया, योग माया और महामाया। माया से जीव बंधा होता है, योग माया के बिना भगवान का अवतार नहीं हेाता और महामाया की महिमा अपार होती है।
वर्तमान में इस पृथ्वी पर वनस्पतियों में तुलसी माता, नदियों में गंगा माता और पशुओं में गौमाता भारत भूमि को गौरवान्वित कर रहे है इनकी पूजा भक्ति से कलियुगी जीवों को लाभ मिलता है। मानव के लिए गौमाता कल्प वृक्ष के समान है, गाय ही कृष्ण है कृष्ण ही गाय है। योगेश्वर भगवान कृष्ण ने पर्यावरण की महत्ता बताने के लिए गोवर्धन पर्वत को महिमा मण्डित किया था। निरंकुश अगर शासन हो जाता है जनमानस उसका विरोध करता है तो अच्छी से अच्छी से सत्ता हिल जाती है। उन्होने रावण की सत्ता से हनुमान जी के बल और कौशल का वर्णन किया।
उन्होंने कहा हिंदू एक संस्कृति है और इस संस्कृति की रक्षा के लिए हमे संस्कारवान बनने के लिए प्रयास करते रहना चाहिए। इस अवसर पर सरोज देवांगन, उदयराम चौहान, सतीश अग्रवाल, भरत जयसवाल, कौशल डड़सेना आदि उपस्थित थे। संगीतमय भागवतकथा इन दिनों भंवरपुर के इंदिरा नगर पंडाल में चल रही है जहां नगर के श्रद्धालुजन बहुतायत में पहुंच रहे है।
जलेगा पचास फीट का रावण
बागबाहरा.नगरमें विजयादशमी पर्व की तैयारी जोरो पर है। विधायक चुन्नीलाल साहू के मार्गदर्शन में दशहरा उत्सव समिति का गठन किया गया है जिसमें अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष बलराम ठाकुर चुने गए हैं। इस वर्ष विजयादशमी पर्व में पिछले वर्षों की अपेक्षा अधिक आकर्षक एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यहां पचास फीट उंचे रावण का पुतला दहन किया जाएगा तथा आतिशबाजी के लिए मुंबई के आतिशबाजों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है साथ ही रात्रि में रावण दहन पश्चात भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।