- Hindi News
- स्कूल परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे
स्कूल परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे
सरस्वतीशिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें इक्को क्लब के द्वारा नीम, साल, करंज आदि वृक्षों को रोपित किया। प्राचार्य तेजराम साहू के निर्देशन में इक्को क्लब का गठन किया गया है।
इस कार्यक्रम में भैया बहिनों ने पूरे उत्साह से भाग लिया, इसमें कक्षा एकादश से पूजा मिश्रा, कामिनी पटेल, स्नेहा प्रधान और कक्षा द्वादश से लक्ष्मीप्रसाद मिश्रा, चंद्रशेखर, मनीष साहू ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। प्रचार्य ने कहा कि एक वृक्ष लगाने का तात्पर्य होता है कि हमने अनेक प्राणियों की कई साल तक ऑक्सीजन प्राण वायु का प्रबंध किया। पर्यावरण को शुद्ध एवं स्वच्छ करने के लिए वृक्षारोपण परम आवश्यक है। आज के इस माहौल में पर्यावरण प्रदूषण चिंता का विषय है। पौधों एवं वृक्षों का अधिकाधिक मात्रा में रोपण करना निहायत आवश्यक है। हम सभी को संकल्प लेना होगा कि वृक्षारोपण जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हम शामिल होंगे।