- Hindi News
- वेतन नहीं मिलने से तोरेसिंहा शाखा समिति के लोग नाराज
वेतन नहीं मिलने से तोरेसिंहा शाखा समिति के लोग नाराज
सराईपाली(शहर)| प्राथमिककृषि शाख समिति मर्यादित तोरेसिंहा में कार्यरत लोगों को भुगतान मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। प्राथमिक कृषि शाख समिति के अध्यक्ष रोहित प्रधान ने ग्राम जंगलबेड़ा के दुखीश्याम, पिता रमेश भोई देवराज भोई, पिता परमेश्वर भोई को और ग्राम राजाडीह के दिलीप बरिहा, पिता संतोष बरिहा को धान खरीदी केंद्र तोरेसिंहा, उप उपार्जन केंद्र जंगलबेड़ा में दैनिक मजदूरी कार्य करने के लिए नियुक्त किया गया है।
जिसमें दुखीश्याम भोई को मुंशीर, दिलीप बरिहा को चौकीदार एवं देवराज भोई को चौकीदार एवं प्रकाश भोई को चौकीदार, सिरिश बरिहा को मुंशीर एवं विपिन बाघ को रसोईया नियुक्ति आदेश देने पर आवेदक सह उपरोक्त लोगों के द्वारा 21 अक्टूबर 2013 से लगातार 12 जून तक काम किए हैं। जिसमें समिति के अध्यक्ष प्रधान ने माहवार 2800 रुपए मजदूरी देने का वचन दिया था।
जिस पर आवेदकगणों ने अपना कार्य सुचारू रूप से करते आए हैं। लेकिन समिति के अध्यक्ष द्वारा 2800 रुपए ही प्रत्येक लोगों को एक माह का वेतन प्रदान कर शेष मजदूरी का भुगतान आज तक नहीं किया गया है। जब आवेदक समिति के अध्यक्ष से बकाया राशि की मांग करते हैं तो वह हर हमेशा घुमा फिरा कर बात को टाल देता है। संचालन समिति से प्राप्त जानकारी अनुसार मजदूरी भुगतान के लिए 1,20,000 रुपए शासन से आया है और ग्रामीणों का कहना है कि समिति के अध्यक्ष द्वारा उक्त राशि को गबन कर लिया गया है। अध्यक्ष द्वारा बरते गए इस अनियमितता के कारण वर्तमान में संचालक मंडल भंग हो गया है। ग्रामीणजनों में दुखीश्याम, दिलीप बरिहा, देवराज भोई सिरिश बरिहा एवं विपिन बाघ ने इस उपरोक्त संबंध मे जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। और समिति के अध्यक्ष से पारिश्रमिक का बकाया राशि भी दिलाने की मांग की गई है।