पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंगलयान प्रक्षेपण की जानकारी दी

मंगलयान प्रक्षेपण की जानकारी दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सराईपाली| सरस्वतीशिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कन्या और किशोर भारती के सदस्यों के उपस्थिति में सभा का आयोजन किया। जिसमें प्राचार्य तेजराम साहू और प्रधानाचार्य रमेश प्रधान की उपस्थिति में मंगलयान अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी साथ नवरात्र पर्व मनाने और उसके महत्व के बारे में प्रकाश डाला।

त्रिलोचन कर ने मां भगवती के 9 रूपो का विस्तार से वर्णन किया। विज्ञान प्रमुख राधारमण मिश्रा ने 24 सितंबर को मंगलयान प्रक्षेपण की सफलता पर प्रकाश डाला। स्वदेशी तकनीक से निर्मित सस्ता यह अभियान इस देश के वैज्ञानिकों के गौरव को बताता है। इस अवसर पर आचार्यगण, बालक और विद्यालय के स्टाफगण उपस्थित थे।