- Hindi News
- सेंट्रल बैंक ने स्कूल में मनाया हिंदी दिवस
सेंट्रल बैंक ने स्कूल में मनाया हिंदी दिवस
सराईपाली|सेंट्रल बैंकऑफ इंडिया शाखा द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को आईईएमबीएच उच्चतर माध्यमिक शाला कुटेला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष धनेश नायक ने कहा कि हिंदी की महत्ता को शिक्षा से जोड़कर सभी को विकास की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, बैंक के शाखा प्रबंधक विजय बांक ने राष्ट्रभाषा हिन्दी के महत्व को बैंकिंग सुविधा के साथ जोड़ते हुए सभी लोगों को बैंकिंग धारा में जोड़ने के लिए प्रेरित किया विद्यार्थियों ने भाषण, गीत डांस आदि की प्रस्तुति दी