पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब बैंक के नए भवन में लेनदेन

अब बैंक के नए भवन में लेनदेन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सराईपाली |बैंक केनए भवन में शिफ्ट हो जाने के कारण लोगों को अब कम परेशानी झेलनी पड़ेगी। सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के नव सुसज्जित शाखा का उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष सरस्वती पटेल ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ आरके बाजपेयी ने की, विशिष्ट अतिथि आंचलिक प्रबंधक एस दास गुप्ता, क्षेत्रीय प्रबंधक के शिवानंद उपस्थित थे। पटेल ने कहा कि 45 वर्ष से संचालित नगर सबसे पुरानी बैंक की शाखा का आज नई साज सज्जा के साथ शुभारंभ के अवसर पर लोगों की उपस्थित यह दर्शाता है कि सेंट्रल बैंक की लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ी है, उपभोक्ताओं के विश्वास पर बैंक खरा उतरा है, उन्होंने बैकिंग कार्यों की प्रशंसा करते हुए उपभोक्ताओं से इसका लाभ उठाने की अपील की। बैंक के प्रति लोगों का आकर्षण स्थानीय शाखा प्रबंधक एवं कर्मचारियों के कुशल व्यवहार का परिणाम है। डॉ बाजपेयी ने कहा कि बैंक उपभोक्ता एक परिवार के सदस्य के समान हैं जिस प्रकार परिवार मे आपसी तालमेल की भावना से आगे बढय़ा जाता हेै उसी प्रकार बैंकिंग का विकास भी हो रहा है। महाप्रबंधक एस दास गुप्ता ने कहा कि बैंक मे लेनदेन के लिए भीड़ होती है। सराईपाली शाखा मे नगद जमा के लिए मशीन जल्द चालू होगी ताकि उपभोक्ताअेां को काउंटर मे लाईन नहीं लगाना पड़ेगा। के शिवानंद ने कहा कि इस बैंक मे 90 करोड़ का व्यापार था, नई साजसज्जा के साथ व्यापार बढ़ाने का प्रयास होना चाहिए, छत्तीसगढ़ विकसीत एवं बड़ा राज्य है यहां काफी संभावनाएं हैं। सेंट्रल बैंक मे 55 लाख खाता है जिसमें से सराईपाली मे 1 लाख 33 हजार खाता है, प्रधान मंत्री जनधनयोजना की खाते भी खोले गए हैं। कार्यक्रम का संचालन शाखा प्रबंधक विजय बांक ने तथा आभार प्रबंधक गौतम ने किया। अतिथियों का स्वागत मिशन स्कूल कुटेला की छात्राओं ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या मे शिक्षक, विद्यार्थी एवं खाताधारक उपस्थित थे। मौजूद लोगों ने बैंक के नए भवन में शिफ्ट होने पर हर्ष जाहिर कर बैंक प्रबंधन से मांग की है कि बुजुर्ग पेंशनधारियों को असुविधा हो इसके लिए प्रयास करें।