लगातार चोरी से व्यवसायी परेशान
इनदिनों क्षेत्र मे छिटपुट चोरी की घटनाएं बढ़ रही है, चोर रहे हैं चोरी करके निकल रहे है और छोटे-छोटे व्यवसायी और स्क्ूलों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
ग्राम पाटसेंद्री मे के सुंदरदास मानिकपुरी के साईकल रिपेयरिंग का ठेला स्क्ूल के सामने है, जहां वह अखबार बांटने के साथ साथ साईकल रिपेयरिंग कर अपनी जीविका चलाता है। बुधवार की रात को वह जब गया तो सब ठीक ठाक था लेकिन सुबह जब वह अपनी दुकान खोलने पहुंचा तो दरवाजा खुला था अंदर जाकर देखा तो दुकान के अंदर साईकल मरम्मत के औजार और जितने सामान थे जिनकी कीमत लगभग 8 हजार रुपए थी वह सब गायब थे। अन्य मामला शासकीय प्राथमिक शाला दर्राभांठा का है यहां मंगलवार रात अज्ञात चोरो ने शाला भवन का ताला तोड़कर मध्यान्ह भोजन हेतु 3.37 क्विटल चांवल, एक प्लाटिक पानी टंकी, एक दीवार घड़ी चोरी कर ले गये। चोरों ने मध्यान्ह भोजन हॉल, किचन सेट,चेनल गेट, कार्यालय, एक कमरे पेटी का ताला तोड़ा दिया और आलमारियों सहित सभी सामानों को बिखेर दिया गया। 25 जनवरी की रात्रि को भी चोरों ने मध्यान्ह भोजन हॉल का ताला तोड़कर वहां रखे गंजी, बाल्टी, थाली, चम्मच, चाय केतली की चोरी की। प्रधान आरक्षक मारकंडे द्वारा घटनास्थल का अवलोकन कर पूछताछ की।