प्रायोगिक परीक्षा की तारीख तय
सराईपाली(शहर) | महाविद्यालयसराईपाली में बीएससी भाग दो रसायन शास्त्र विषय की प्रायोगिक परीक्षा नियमित परीक्षार्थी के लिए 18 फरवरी को प्रातः 8 बजे से रखी गई है। जिसमें सीट नंबर 01 से 60 तक दोपहर 12 बजे से सीट नंबर 61 से 120 तक तथा 9 फरवरी को प्रातः 8 बजे से अमहाविद्यायलीन परीक्षार्थियों के लिए लिए सीट नंबर 01 से 60 तक दोपहर 12 बजे से सीट नंबर 61 से 122 तक। वहीं 23 फरवरी को बीएससी भाग एक नियमित परीक्षार्थियों के लिए प्रातः 8 बजे से सीट नंबर 01 से 125 तक दोपहर 12 बजे से सीट नंबर 126 से 251 तक एवं 24 फरवरी को अमहाविद्यायलीन परीक्षार्थियों की परीक्षा होगी।