पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों का किया स्वागत, होनहार हुए पुरस्कृत

वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों का किया स्वागत, होनहार हुए पुरस्कृत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सराईपाली(शहर)|आशीर्वाद विद्यामंदिर में विगत दिनों वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष सरस्वती पटेल एवं अध्यक्ष के रुप में भाजपा महिला मण्डल अध्यक्ष शोभा यदु तथा नरेन्द्र यादव, डोलामणी मिरी पार्षद, संतोष मिश्रा, राजकुमार नेताम पार्षद एवं पुष्पराज भोई विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुअात देवी सरस्वती के चित्रपट पर दीप प्रज्जलित कर किया गया। पटेल ने कहा कि आज के दौर में सादगीपूर्ण ढंग से शिक्षा देना सराहनीय कदम है। साथ ही उन्होने विद्यालय की प्रगति के लिए शुभकामनाएं दी।