मोंहदा स्कूल में किया गया पौधरोपण
मोंहदा स्कूल में किया गया पौधरोपण
सराईपाली(शहर). उच्चतरमाध्यमिक विद्यालय मांेहदा में पौधरोपण जिला पंचायत अध्यक्ष सरला कोसरिया की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती कोसरिया ने कहा कि आज विश्व ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से ग्रस्त है। इसका मुख्य कारण वृक्षों की निरंतर कटाई है। इस महोत्सव के तहत वन विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के वृक्षों जैसे आंवला, करंज गुलमोहर आदि पेड़ो का वृक्षारोपण किया गया। साथ ही विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को नैतिक शिक्षा का ज्ञान बांटते हुए सर्वांगिण विकास का मंत्र भी दिया गया। पढ़ाई के साथ-साथ स्वस्थ रहने का भी उपाय बताया गया। इस अवसर पर बसंत साहू, श्यामलाल साहू, प्राचार्य के साहू, केएस पटेल, एमआर पटेल, टीसी पटेल, बीएल यादव, एचआर चौधरी, सी चौधरी, एम भोई, एमआर यादव, हरिहर चौधरी, खेमराज साहू, नरेंद्र राणा कीर्तन दास, बबीता साहू, उमा कैवर्त आदि उपस्थित थे।