पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बलौदा काॅलेज मेें हुआ शपथग्रहण

बलौदा काॅलेज मेें हुआ शपथग्रहण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सराईपाली. शासकीयकॉलेज बलौदा में छात्रसंघ शपथ ग्रहण कार्यक्रम कॉलेज परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामललाल चौहान, विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जनभागीदारी अध्यक्ष केशव बरिहा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ एएल पटेल ने स्वागत भाषण देने के साथ साथ छात्रसंघ सरंक्षक के रूप में उन्होंने दो चरणो में पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। प्रथम चरण में छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम पाणीग्राही, उपाध्यक्ष कृष्णा जगत, सचिव कमला एवं सहसचिव रीता साहू ने अपने पदों की शपथ ली एवं अनुशासन में रहते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करने का प्रण लिया।