- Hindi News
- बाड़ी में रखी ट्रैक्टर में लगी आग, रिपोर्ट दर्ज
बाड़ी में रखी ट्रैक्टर में लगी आग, रिपोर्ट दर्ज
सराईपाली(शहर)|ग्राम केजुंवामें घर के बाड़ी में खड़ी ट्रैक्टर में किसी ने आग लगा दी। भासराम नायक पिता कृष्णचंद नायक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह कुछ दिन पहले अपने ससुराल ग्राम केजुवां में अपनी ट्रैक्टर लेकर खेती बाड़ी का कार्य करने के लिए लाया था। काम खत्म करने बाद उसने रात्रि में श्यामलाल पटेल के घर के बाड़ी में ट्रैक्टर खड़ी कर दिया था। 8 दिसंबर को प्रातः 4 बजे उनके पड़ोसी रेहित नायक एवं दर्जन नायक ने देखा की ट्रैक्टर की बोनेट में आग जल रहा है।