मॉडल मेंकिंग में पृथ्वी दल ने मारी बाजी
सराईपाली|बालसी स्थितप्रतिभा बीएड कॉलेज में शनिवार को सामूहिक क्रियाकलाप के अंतर्गत मॉडल मेकिंग स्पर्धा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के सभी छात्राध्यापकों ने अपने अपने दलों को दिए गए विषयानुसार मॉडल निर्माण कराया, जिसमें रसा दल ने पवन चक्की, अनल दल का पाचन तंत्र, गगन दल का विद्युत प्रवाह, अनिल दल का पाचन तंत्र गणित सूत्र तथा नीर दल द्वारा ज्वालामुखी उद्गार का मॉडल बनाया गया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में डॉ तपन कुमार बारिक वैज्ञानिक ओड़िसा, प्रभारी प्राचार्य मोहिनी सिन्हा उपस्थित थी।