- Hindi News
- शिविर लगाकर एनएसएस छात्रों ने ग्रामीणों को दी उपयोगी जानकारी
शिविर लगाकर एनएसएस छात्रों ने ग्रामीणों को दी उपयोगी जानकारी
वीरेंद्रबहादुर सिंह कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना सामान्य एवं महिला इकाई द्वारा ग्राम अमरकोट में सात दिवसीय शिविर का समापन समारोह संपन्न हुआ। जिसके मुुख्य अतिथि विधायक रामलाल चौहान थे, इस अवसर पर सरपंच नरोत्तम पटेल, प्राचार्य डा एएल पटेल, प्राचार्य हायरसेकंडरी स्कूल नारायण भोई, रूकमण पटेल, पुष्पेंद्र पटेल, मुकेश साहू, परमानंद पटेल, छबिलाल पटेल के विशिष्ट अतिथ्य में संपन्न हुआ। शिविर अवधि में स्वयं सेवकों द्वारा एक रासेयो-चबूतरा निर्माण किया गया। 2 बोरिंग परिसर,12 पचरीघाट ,शिविर स्थल एवं गांव गली की सफाई की गई।
स्कूल परिसर में 17 पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर 54 रोगियों की जांच करते हुए दवाइयां प्रदान की गई। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। चौहान ने अपने उद्बोधन में भारतीय अमर शहीदों, वीरांगनाओं एवं समाजसेवी मदर टेरेसा को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को स्वयं सेवकों के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि मेरा जन्म शिविर स्थल ग्राम अमरकोट में हुआ था एवं मेरा बाल्य जीवन अत्यंत संघर्षमय रहा है। कार्यक्रम अधिकारी कंचन गिलहरे, डा पी साहू के मार्गदर्शन में यह आयोजन किया गया।