सशिमं के छात्रों ने किया बैंक का भ्रमण
सराईपाली|सरस्वती शिशुमंंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे कक्षा 5 वीं के विद्यार्थियों को पर्यावरण विषय के अंतर्गत बैंक की जानकारी संबंधी अध्याय के लिए उन्हें बैंक का प्रत्यक्ष भ्रमण प्रधानाचार्य रमेश प्रधान आचार्य अरूण साहू, प्रेमकुमार साव के द्वारा कराया गया। प्राचार्य तेजराम साहू ने बच्चों को विभिन्न क्रियाकलाप गतिविधियों के द्वारा ज्ञान कराया जाए, उन्होंने कहा कि कुछ बातों को देखकर, सुनकर एहसास करके ज्ञान प्राप्त किया जाता है, इनमे से कुछ ऐसी स्थितियां बनती है कि उसका प्रतिबिंब मस्तिष्क पर स्थाई रूप से बैठ जाता है। इस अवसर पर बैंक में खाता खोलने, पैसा जमा करने, निकालने, सावधि खाता सहित अनेक प्रकार के क्रियाविधियों का अध्ययन विद्यार्थियों को बैंक मे ही अधिकारियों के माध्यम से कराया गया। उपरोक्त जानकारी राधारमण मिश्रा ने दी।