अब तक अध्यक्ष के लिए एक ने भरा पर्चा
सराईपाली| नगरपालिका चुनाव को लेकर अभी तक कोई गरमाहट देखने में नहीं रही है। अब तक अध्यक्ष के लिए एक और पार्षद के लिए 6 नामांकन भरे गए है। फार्म भरने की 5 वें दिन अध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन तथा पार्षद के लिए 5 लोगों ने नामांकन भरा है। वार्ड क्रमांक 2,6,11,13 और 15 से एक एक फार्म भरे गए है। इसके पहले समुंद बाई धांधी पति घांसीराम धांधी वार्ड नंबर 15 के लिए फार्म जमा कर चुकी है। सरस्वती चंद्रकुमार पटेल, सीता अमृतलाल पटेल, संगीता विकास सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए फार्म खरीदा है।