पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिंगबहाल जलाशय बना क्षेत्र के लिए वरदान, लहलहा रहे पौधे

सिंगबहाल जलाशय बना क्षेत्र के लिए वरदान, लहलहा रहे पौधे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सराईपाली. अंचलके किसान अब जागरूक हो गए हैं गर्मी की फसल बड़ी मात्रा मे इन दिनों लगाई जाती है, जहां पानी की सुविधा है या जहां भूजल स्तर अच्छा है वहां खेती पर किसान पर्याप्त ध्यान देते हैं। इससे किसानों में समृद्धि तो रही है लेकिन जहां बोरवेल से पानी निकाल रहे हंै वहां भूजल चिंताजनक स्थिति पर चला गया है। चारभांठा एवं सिंगबहाल क्षेत्र के किसान यहां के सिंगबहाल जलाशय जो कि तीन साल पहले ही पूर्ण हुआ है अब गर्मी की खेती में लाभ देने लगा है। इस अंचल के सभी किसानों ने लगभग 700 एकड़ मे गर्मी की फसल लगाएं है। खेतों मे किसान रोपाई कार्य लगभग पूर्ण होने को है। फसल को लहलहाता देख किसानों को अब बांध से उम्मीद होने लगी है। सिंगबहाल बांध ने किसानों को समृद्धि का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। गांव में अब झोपड़ियों काे स्थान पक्के मकान लेने लगे है।