मां और बेटे ने की एक महिला से मारपीट
सराईपाली (शहर)|मां बेटेद्वारा मिलकर एक महिला के साथ मारपीट एवं गाली गलौच करने का मामला सामने आया है। मामला ग्राम पैकिन का है। जानकारी अनुसार 9 फरवरी को राकेश बरिहा एवं उसकी मां को दुकान के पास गंदगी फैलाने को मना करने पर आरोपियों ने अनुपमा मिश्रा पति उमाकांत मिश्रा ग्राम पैकिन के साथ गाली गलौच एवं मारपीट तथा जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों के खिलाफ 294, 323, 506, 34 के तहत अपराध कायम विवेचना मेें लिया गया है।