पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गौरवशाली इतिहास को संजोने का संकल्प

गौरवशाली इतिहास को संजोने का संकल्प

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उच्चत्तरमाध्यमिक विद्यालय कोमाखान के छात्र.छात्राओ द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शाला प्रांगण में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित जिप सदस्य उर्वशी नेताम, कुन्ती ताण्डी, पूर्व सरपंच गिरजा गोरख यादव, शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष अजय अग्रवाल, प्राचार्य सुषमा बड़ा थे।

इस अवसर पर अजय अग्रवाल ने निर्वाचित प्रतिनिधियो को बधाई देते हुए वि़द्यालय के तीस वर्षों की उपलब्धि एवं भविष्य में पालक, विद्यार्थी, शिक्षक तथा जन प्रतिनिधियों के परस्पर सहयोग, कर्तव्य, भूमिका से शाला एवं समाज की उन्नति की अपील की। जिला पंचायत सदस्य नेताम ने कोमाखान की गौरवशाली इतिहास और शिक्षा के प्रति सजग पूर्वजो को याद करते हुए महाविद्यालय खोलने के प्रयास पर बल दिया

सरपंच कुंती तांडी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई देते हुए आदर्श ग्राम के सपनेे को पुरा करने में नागरिक कर्तव्य की अपील करते हुये आश्वासन दिया। आभार प्रदर्शन व्याख्याता केआर ध्रुव, संचालन गुंजन शर्मा ने किया।

समारोह में प्रतिभावान बच्चों के साथ शिक्षकों का भी किया गया सम्मान।

दर्राभांठा में सांस्कृतिक प्रस्तुति में दिखा उत्साह

सराईपाली.शासकीयप्राथमिक शाला दर्राभंाठा (बोंदा) में आयोजित सांस्कृतिक संध्या 2015 में बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुति कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मॉं सरस्वती के पूजन कर द्वीप प्रज्वलन कर किया गया जनपद सदस्य प्रतिनिधि मुन्ना अजय, चक्रधर चौधरी, शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रेमलाल प्रधान सदस्य परमानंद प्रधान के आथित्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रधान पाठक ह्दयराम साव ने शाला के संबंध में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

सालाना जलसा