- Hindi News
- लाइसेंस बनवाने के लिए छोटे व्यवसायी हो रहे परेशान, चैंबर ने सौंपा ज्ञापन
लाइसेंस बनवाने के लिए छोटे व्यवसायी हो रहे परेशान, चैंबर ने सौंपा ज्ञापन
सराईपाली |छत्तीसगढ चेम्बरऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अमर परवानी ने सराईपाली, बसना क्षेत्र में रही परेशानियों की तरफ महासमुन्द जिला चिकित्सा अधिकारी और परिवहन अधिकारी को पत्र लिखकर समस्याओं से अवगत करवाते हुए केंप सराईपाली में लगाने की मांग की है ज्ञात रहे सराईपाली किराना चेम्बर के अध्यक्ष मदनलाल अग्रवाल ने चेम्बर का ध्यान फूड सेफटी लायसेंस के बनाने मे जिला की दौड़ मे छोटे छोटे व्यवसायियों को होने वाली परेशानियों की तरफ ध्यान खिंचा था तथा मांग की थी सप्ताह मे दो दिन सराईपाली बसना मे लायसेंस नवीनीकरण के लिए कैंप लगाया जाए ताकि आम आदमी परेशानी से बच सके। क्येंाकि दूर दराज गांव से छोटे छोटे कोचिया और व्यवसायी के लिए एक लायसेंस के लिए जिला का चक्कर लगाना परेशानी का कारण होता है।