- Hindi News
- राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने की भारत माता की महाआरती मंगलकामना
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने की भारत माता की महाआरती मंगलकामना
सराईपाली(शहर) |राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने वार्ड क्रं.15 शीतला मंदिर के पीछे भारत माता की महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतमाता भारत माता के तैल्य चित्र पर नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती पटेल एवं महिला मण्डल अध्यक्ष शोभा यदु अल्का साहू ने पुष्प हार दीप प्रज्जवलित आशिष प्राप्त किए। आरती में पहंुचे समस्त वार्ड के श्रध्दालुओं ने भारत माता की पुष्प, तिलक लगाकर पूजा अर्चना करते हुए सभी भारतवासियों की मंगलकामना के लिए दीप जलाया। देशभक्ति गीत चंद्रकांत भोई ने प्रस्तुत किया। प्रमुख वक्ता जिला प्रचारक मूलचंद जायसवाल ने कहा कि हर भारतीय को आज अखंड भारत के चित्र को घर में स्थापित कर पूजा अर्चना करने की आवश्यता पड़ने लगी है। इस पूजा में समस्त वार्डवासी उपस्थित थे।