दिग्विजय दिवस पर हुए आयोजन
दिग्विजय दिवस पर हुए आयोजन
सराईपाली. मंदिरस्कूल परिसर मे दिग्विजय दिवस के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पवन ओझा, अध्यक्षता आरएल पंडा, विशिष्ट अतिथि त्रिलोचन पटेल, रविंद्र पंडा, सुरेंद्र सिंह उबोवेजा द्वारा भारत माता स्वामी विवेकानंद के चित्रों की पूजा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 11 सितंबर 1893 के धर्म सम्मेलन में स्वामी के ओजस्वी उद्बोधन के परिपेक्ष में भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नगर के सभी कालेजों के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों में आशीष कर, रेश्मा परवीन, मनोज बारिक, सरिता प्रधान, अरूणा सिदार, वेद प्रकाश पटेल, कल्पना दास, रोशन प्रधान, चंद्रशीला चौहान, अंजनी नायक आदि ने अपने विचार रखे।