धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
सराईपाली(शहर)| जयस्तंभचौक सराईपाली के सार्वजनिक विश्वकर्मा समिति द्वारा विश्वकर्मा पूजा के अंतिम दिन भंडारा का आयोजन किया गया। जहां हजारों भक्तों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस उपलक्ष्य में नगर के प्रथम नागरिक चंद्रकुमार पटेल द्वारा भी प्रसाद बांटा गया। भंडारा कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष सुबोध भोई, सदस्य राजा बग्गा, हीरालाल यादव, कालू शर्मा, सेवाशंकर इंदर सिंह, हरजित सिंह मुन्ना गुप्ता, सुदामा गुप्ता, सुकरात रवानी, राजु अग्रवाल, रूपल छाबड़ा, घांसीराम विश्वकर्मा, उसत विश्वकर्मा, अंजोर यादव, संजय यादव, सुमीत पाणीग्राही, संपत यादव, विजय सिंह, हर्षवर्धन अशोक यादव, बिहारी बरिहा, अल्ताफ, मो आरिफ, नईम लखानी का इस भंडारा कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा।