बच्चों को दी ओजोन परत की जानकारी
सराईपाली(शहर)| नेशनलपब्लिक सकूल बगईजोर में विश्व ओजोन संरक्षण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाला के प्रधान पाठक मधुमंगल साहू थे। नरेंद्र साहू ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में अध्यापिका अभिलाषा चौरसिया ने ओजोन परत के क्षय को रोकने के लिए बच्चों को विस्तार पूर्वक इसकी जानकारी दी। ओजोन परत के सरंक्षण के लिए अध्यापक प्रदीप बढ़ाई ने जागरूकता एवं सरकार के साथ मिलकर सम्मिलित प्रयास करने पर जोर दिया। बच्चों ने भी इस अवसर पर इस विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश राणा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनानेे में प्रदीप बढ़ाई, शंकर लाल पिंजारा, बीके नायक, सविता मिश्रा, नम्रता पांडे, प्रीती सतपथी सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा।