चुनाव को लेकर शहर का माहौल हुआ गर्म
चुनावको लेकर शहर का ठंडा माहौल अचानक गर्म हो गया है। चैक चैराहों पर चुनाव का लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। तहसील कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन फार्म नहीं भरा गया है जबकि पार्षद के लिए 5 लोगों ने नामांकन फार्म भरा है। दलीय आधार पर हो रहे पालिका चुनाव में दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन जानकारी अनुसार अध्यक्ष पद के दावेदारों को पार्टी की ओर से टिकट मिलने के संकेत हो चुके हैं। हालांकि अभी भाजपा तथा कांग्रेस की ओर से नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए किसकी दावेदारी होगी यह दो चार दिन में पता चल जाएगा।
नगर पालिका में कुल 15 वार्ड पार्षदों तथा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। सबसे अधिक मशक्कत महिला वार्डों में दिखाई दे रही है। शहर के अनेक प्रेस एवं प्रिटिंग दुकानों में चुनावी पोस्टर तथा बैनर बनाने की तैयारी प्रारंभ हो चुकी है। प्रत्याशियों की घोषणा के बाद जोरों से पोस्टर बैनर पाम्प्लेट आदि बनाने का काम जोरों से चल रहा है। ज्ञात हो कि 29 दिसंबर को चुनाव होना है। जिसके लिए दोनों पार्टियों में तैयारी शुरु हो चुकी है। इसे लेकर प्रत्याशियों में बहुत कम समय प्रचार के लिए मिलेगा। इसे देखते हुए टिकट मिलने के संभावित उम्मीदवार अधिसूचना जारी होने के बाद अपने-अपने तरीके से प्रचार प्रसार शुरु कर दिए हैं। नगरीय निकाय पर हाई कोर्ट द्वारा प्रतिबंध लगने के बाद यहां की राजनीतिक सरगर्मी शून्य हो गई थी। जैसे ही चुनाव आयोग द्वारा पुनः अधिसूचना जारी किया गया है इसके बाद से सराईपाली शहर में भी चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।
नगरीय निकाय चुनाव में इस बार इव्हीएम मशीन का चुनाव हो रहा है। यह पहली बार होगा जब ईव्हीएम मशीन का उपयोग होगा। चुनाव में प्रत्येक वार्ड से अगर 16 से अधिक हो जाती है तो दो ईव्हीएम मशीन की आवश्यकता होगी। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मतदाता ईव्हीएम मशीन का उपयोग कर चुके हैं लेकिन नगरीय निकाय चुनाव में पहली बार इस मशीन के उपयोग से मतदाताओं को थोड़ी बहुत परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हर वार्ड के लिए अगल-अलग मशीन में प्रत्याशियों के नाम की प्रिटिंग अलग-अलग करनी पड़ेगी। यह भी कहा जा रहा है कि निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए जो चिन्ह आबंटित किए जाएगें वह सभी वार्ड में होंगे।