- Hindi News
- पंद्रह सौ रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी
पंद्रह सौ रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी
बसनातहसील अंतर्गत पदस्थ पटवारी सीताराम पटेल को रिश्वत लेते रायपुर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पकड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिरसिंगपाली ग्राम के एक किसान से पटवारी ने शासकीय रिकार्ड पर नाम जोड़ने की एवज में 1500 रुपए रिश्वत की मांग किया। जिस पर पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर कार्यालय में किया। टीम ने आरोपी पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़कर कार्रवाई की। इस पटवारी का हलका 17 उमरिया के साथ दुलारपाली हलका क्षेत्र का भी प्रभार दिया गया था।
पटवारी के खिलाफ पूर्व में भी हो चुकी है भ्रष्टाचार की शिकायत
ग्रामीणोंसे मिली जानकारी के अनुसार पटवारी सीताराम पटेल की रिश्वत खोरी और भ्रष्टाचार की शिकायत पूर्व में जब यह उमरिया हलका में पदस्थ था, तब बरतियाभाठा में ग्राम पंचायत ने बकायदा प्रस्ताव पारित कर सराईपाली अनुविभागीय अधिकारी को शिकायत किया था। इसके अलावा ग्रामवासी इस पटवारी मुख्यालय में नहीं रहने और हर कार्य में पैसा मांगने की वजह से त्रस्त थे। कार्रवाई के अभाव इस पटवारी के हौंसले दिनोंदिन बढ़ रहे थे।