पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों को दी स्वावलंबी बनने की सीख

बच्चों को दी स्वावलंबी बनने की सीख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्काउटगाइड संघ का द्वितीय सोपान का शिविर ज्वाल जोगनीपाली में संपन्न हुआ। शिविर ज्वाल के मुख्य अतिथि जिला स्काउट संघ के अध्यक्ष येतराम साहू थे।

उन्होंने कहा कि स्काउट सेवा समर्पण का दूसरा नाम है, स्काउट के माध्यम से शारीरिक मानसिक, नैतिक शिक्षा दी जाती है जो हमारे जीवन मे काम आती है। स्काउट के जन्मदाता लार्ड बेडेन पावेल के द्वारा दुनिया के 150 से ज्यादा देशों में संचालित है। देश अलग अलग है लेकिन नियम एक ही है। सीखने की कोई उमर नहीं होती, स्वालंबन जीवन में काम आता है, जनसेवा जनकल्याण के लिए काम करें, स्काउट का ज्ञान सात समुंदर पार हमारे देश में आया, इसके लिए ऐनी बेसेन्ट एवं तिलक ने प्रयास किया। जिले में स्काउटर गाइडर हैं, शिक्षा के अधिकार के कारण मिडिल स्कूल के बच्चों से शुल्क नहीं ली जाती, लेकिन स्थानीय संघ के समर्पण भाव के कारण शिविर बहुत ही अच्छे ढंग से संचालित हो रहे है। जिले के स्काउटर रामकुमार नायक एवं संतोष साहू को राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत भी किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डीईओ एमएल सोनवानी ने कहा कि स्काउट गाइड जिंदगी का पाठ पढ़ता है, ये सिर्फ पुस्तकीय ज्ञान से ऊपर उठ कर व्यवहारिक ज्ञान को सीखाता है, सेवा के कारण समाज से जुडने का मौका मिलता है, उन्होंने उपस्थितजनों से अपील किया कि स्काउट का पाठ पढ़ाएं गांव से संबंध बनेगा। स्काउट को पढ़ाई से जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि लक्ष्य ऊंचाई को प्राप्त करने का होना चाहिए जिसके लिए शिक्षित होना जरूरी है, बच्चा उसी का आगे बढ़ता है जिसके माँ बाप पढ़ाई मे ध्यान देते है। उन्होंने सरकारी स्कूलों मे पढ़ाई के अलवा दूसरी गतिविधियों मे ध्यान देेने की बात कही।

विशिष्ट अतिथि के रूप मे जिला स्काउट संघ के उपाध्यक्ष संदीप दीवान, सतपाल सिंह पाली, महेंद्र जैन, सुशील दुबे, प्रवीण दीवान, स्थानीय अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, महासमुंद ब्लॉक अध्यक्ष कमल लुनिया, उपाध्यक्ष अमृत पटेल, सेवाशंकर अग्रवाल, शिव अग्रवाल, शरद अग्रवाल, क्षिरोद्री कर तथा स्वप्रील तिवारी, पूर्णानंद मिश्रा, विवेकानं दास, गोपनाथ पटेल, दुर्गाचरण नायक, मुक्तेश्वर पाणिग्राही, शुभ्रा डडसेना आदि उपस्थित थे।