पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षाकर्मी 15 को रायपुर में देंगे धरना

शिक्षाकर्मी 15 को रायपुर में देंगे धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सराईपाली|प्रदेश शिक्षकपंचायत संघर्ष समिति के आव्हान पर शिक्षक पंचायत संवर्ग द्वारा 6 दिसंबर से धरना प्रदर्शन बिलाईगढ़ बीईओ कार्यालय के समक्ष किया जा रहा है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदेव राय, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज किशोर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राकेश जाटवर, प्रदीप लहरे, उपाध्यक्ष हेमंत साहू, हेतराम चालक आदि ने शिक्षाकर्मियों को संबोधित किया। अपनी मांगों को लेकर 12 दिसंबर तक समय शासन दिया गया अगर शासन कोई निर्णय नहीं लेती है तो 15 दिसंबर को रायपुर के बुडातालाब में धरना प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर बाईक रैली निकालकर, मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री और पंचायतमंत्री के नाम का ज्ञापन एसडीएम रेखा वंशवार को सौंपा गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या मे शिक्षाकर्मी उपस्थित रहे।