यूरिया की किल्लत ने बढ़ाई परेशानी
सराईपाली(शहर)| प्राथमिकशाख समिति केंद्रों में यूरिया नहीं होने से किसानों कोे भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस के चलते किसान बाजार से 430 और 440 तक यूरिया खाद खरीदने में मजबूर हैं। केना सहकारी समिति में विगत कई दिनों से यूरिया की कमी हो रही है। यहां के कई किसान समिति के पदाधिकारियों से लेकर समिति प्रबंधक एवं शाखा प्रबंधक को भी इस परेशानी की जानकारी देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इस क्षेत्र के किसान पदमाशंकर चौधरी, श्रीधर चौधरी, महेंद्र बाघ एवं बिहारी भोई, भोजराम चौहान, संतलाल आदि किसानों ने बताया कि यहां के प्रभारी प्रबंधक पूर्व में आए खाद का समायोजन नहीं करने से किसानों को यूरिया खाद नहीं मिल रहा है।