- Hindi News
- खेत में घूम रहे किसान पर भालू का हमला, गंभीर
खेत में घूम रहे किसान पर भालू का हमला, गंभीर
सराईपाली| ग्रामलंबर के 55 वर्षीय एक वृद्ध को भालू ने हमला कर घायल कर दिया। उसे स्थानीय शासकीय अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है।
परिजनों ने बताया कि गांव में रहने वाले इतवार सिंग पिता गंगाराम प्रतिदिन की तरह रविवार सुबह अपने खेतों की फसल का निरीक्षण करने निकला, रविवार को वह खेत में कुछ काम करने लगा इस बीच जंगल की ओर से भालू पहुंचा और उसने इतवार सिंग पर हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया और बेहोश होकर खेत मे घंटो पड़ा रहा। पास से गुजर रहे युवक मुरली की नजर अचानक उस पर पड़ी जिसकी सूचना उसने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को दी उसके बाद परिजनों तथा ग्रामीणों ने उसे खेत से निकाल प्राईवेट वाहन से शासकीय अस्पताल सराईपाली लाया गया।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे रायपुर रिफर कर दिया। डाक्टरों ने बताया भालू ने चेहरे को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया तथा उल्टे हाथ की बीच की उंगली और सीधे जांध में भी गंभीर रूप से चोट पहुंचा है।