शास्त्री नगर में होगी भारत माता आरती
सराईपाली| भारतमाता की महा आरती पखवाड़ा के तहत शास्त्री नगर मे आयोजन रखा गया जहां नगरपंचायत अध्यक्ष सरस्वती पटेल, महिला मोर्चा अध्यक्ष शोभा यदु, मीना गुप्ता आदि ने पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्जवलित किया। उसके बाद महा आरती का आयोजन किया गया और बताया गया कि 90 वर्षेां से संगठन द्वारा यह आरती की जा रही है। हमारे देश मे पाश्चात्य सभ्यता ने पांव पसारना आरंभ कर दिया है जिसके कारण हम अपनी संस्कृति, संस्कार और परंपरा को भूल रहे हैं।