पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण में हो रही व्यापक लापरवाही

आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण में हो रही व्यापक लापरवाही

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सराईपाली(कोटद्वारी)|देश केविकास के लिए जरुरी है शिक्षा का प्रसार। इसके लिए शासन अनेक योजनाएं चला रही है। आंगनबाड़ी केंद्र भी इसी का हिस्सा है। आंगनबाड़ी से बच्चे शिक्षा के प्रति प्रेरित होते हैं। एक हिसाब से देखा जाए तो इस शिक्षा मंदिर का नींव है इस नजरिए को देखते हुए प्रशासन हर गांव में जनसंख्या के आधार पर एक दो आंगनबाड़ी खोले गए है। और जहां नहीं है होने के प्रयास जारी हैं। इस अंचल में अनेक गांवों में आंगनबाड़ी भवन के लिए राशि स्वीकृत हुआ है। लेकिन बहुत से भवन आज भी अधूरे पड़े हैं। कुछ जगह सरपंच राशि आहरण करके अधूरा छोड़े हैं तो कहां बिल्कुल नहीं है। इसी तरह जोगनीपाली, बड़ेपंधी, पाइकपारा, जलगढ़, कोटद्वारी, कोकड़ी, कालीदरहा, टेमरी, सुकड़ा, पकड़ीपाली, सरगुनाभांटा, बागद्वारी, परेवापाली आदि गांव का आंगनबाड़ी भवन अभी तक अधूरा है। इसमें टेमरी और पडकीपाली में सरपंच पहला किश्त आहरण करके आज बता रहे हैं कि जगह नहीं है।

अनदेखी