पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पढ़ाई के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक विधाएं जरूरी

पढ़ाई के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक विधाएं जरूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोपनाथविद्या मंदिर आश्रम जोगनीपाली मे आयोजित ब्लॉक स्तरीय स्काउट गाइड द्वितीय सोपान जांच शिविर समापन के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रकुमार पटेल ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों का समावेश होना जरूरी है।

अध्यक्षता कर रहे स्थानीय ब्लॉक संघ के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि स्काउट सभी क्षेत्र मे दक्ष होता है, सेवा का भाव समाज से जुडऩे का मौका देता है, स्काउट गाइड के माध्यम से नागरिकों से संबंध बना सकते है, हमारा लक्ष्य ऊंचाई को प्राप्त करना, जीवन स्तर को उंचा उठाना एवं शिक्षित होना, पढ़ाई का संबंध जीवन स्तर से है, सीखने की कोई उम्र नहीं होती, स्वालंबन जीवन मे काम आता है।

विशिष्ट अतिथि अमृतलाल पटेल ने कहा कि सरकारी स्कूलों मे पढ़ाई के अलावा दूसरी गतिविधियों मे ध्यान देने की जरूरत है, उन्हेंाने कहा कि इस शिविर से अच्छी आदतें लेकर जाएं, अच्छी बातों का अनुसरण करें, बुराई का अनुसरण मत करो।

समर्पण का दूसरा नाम

विशिष्टअतिथि उपाध्यक्ष सेवाशंकर अग्रवाल ने कहा कि स्काउट सेवा समर्पण का दूसरा नाम है, स्थानीय संघ एवं ग्रामीणों के सहयोग से शिविर का सफल संचालन हो पाया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष शरद अग्रवाल, शिव अग्रवाल, क्षिरोद्री कर, शिविर संचालक सौमित्री रथ, मुक्तेश्वर पाणिग्राही, शंभू चौहान, गूंजन अग्रवाल, पुरूषोत्तम अग्रवाल, सुनिल अग्रवाल, स्काउटर पीएन कर, जेएस कर, जेआर नारंगे, हेमंत चौधरी, राधेश्याम चौधरी मौजूद थे।

शिविर के समापन दौरान आयोजित कार्यक्रम में मौजूद स्काउट छात्राएं।