- Hindi News
- पानी की समस्या से जूझ रहे सिरपुर के विद्यार्थी
पानी की समस्या से जूझ रहे सिरपुर के विद्यार्थी
सराईपाली(शहर)|। विकासखण्डबिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत गाताडीह के आश्रित ग्राम सिरपुर में प्राथमिक शाला भवन में आंगनबाढ़ी केन्द्र भी संचालित है। यहां पर बोरवेल नही होने के कारण विद्यार्थियों को पेयजल लिए भटकना पड़ रहा है। यहां पर सन् 2005 से प्राथमिक शाला स्कूल संचालित है। पिछले वर्षों से पालक यहां पेयजल की समस्या के हल के लिए लगातार मांग कर रहे हैं। पेयजल की समस्या का समाधान नही होने पर विद्यार्थी पानी के लिए इधर-उधर भटकते रहते हैं। लेकिन इनकी कोई सुध नही लेता। इस संबंध में प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक एफ.एल. बंजारे का कहना है कि इस समस्या को लेकर अधिकारियों का अवगत करा दिया गया है।