यात्रियों की सुरक्षा लगी है दांव पर
सराईपाली|यातायात केसाधन समय के साथ विकसित हुए है मगर गांव के लोगों को आज भी यातायात के लिए खतरों से खेलकर सफर करना पड़ता है क्योंकि साधन सीमित होते है और यात्रा करना मजबूरी। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण पिछले ग्राम बालसी में देखने को मिला। ज्यादतर टैक्सियों मे पीछे पुरूष ही लटकते नजर आते है मगर इस यात्रा में महिला भी जीप के पीछे लटकते हुए अपनी जोखिम भरी यात्रा आगे बढ़ा रही है। माधोपाली के पास आरटीओ का परमानेंट अघोषित जांच चौकी होने के बाद भी यह यात्रा बेधड़क चलती है।