- Hindi News
- नियमित सफाई नहीं होने से गलियों में पसरी गंदगी
नियमित सफाई नहीं होने से गलियों में पसरी गंदगी
नगरपालिका गंदगी या नरक को पालने वाली पालिका बन गई है पिछले दिनों स्वच्छता अभियान के ढिंढोरे पीटे गए, सप्ताह भर अधिकारी, कर्मचारी और पार्षद सक्रिय रहे लेकिन जमीनी स्तर पर कहीं कोई व्यापक सफाई में सुधार नजर नहीं आता है। जिस गली में आप चले जाओ गंदगी पसरी मिलेगी, जिस नाली में आप झांक लो गंदगी से बजबजाई और बदबू फैली रहती है। डिस्पोजल और शराब की बोतल से वह पटी हुई है, सार्वजनिक शौचालय तालाब की मेढ़ में बनाए गए है उसकी गंदगी बहकर अंतत: तालाब में ही जा रही है। अनेक जगह सार्वजनिक मूत्रालय बनाए गए है मगर वहां सफाई कर्मचारी कभी झांकते भी नहीं।
गौरतलब है कि सार्वजनिक शौचालय बस स्टैंड में दो है जिसमें से एक ठेकेदार के लिए और एक आम लोगों के लिए है। महिलाओं के लिए बनाया गया मूत्रालय में मजबूरन पुरूष भी घुस जाते है महिलाएं लोक लाज और गंदगी के कारण वहां जाने से बचती है।