- Hindi News
- चुनाव में राशन कार्ड की हो रही अब ज्यादा चर्चा
चुनाव में राशन कार्ड की हो रही अब ज्यादा चर्चा
जिलेमें 29 दिसंबर को हाने वाले नगर पालिका चुनाव के लिए राजनीति गर्मा गई है। इसी के साथ दो प्रमुख पर्टियों भाजपा और कांग्रेस में लड़ाई भी शुरु हो गई है। कांग्रेस ने इस बार नगर पंचायत में कब्जा करने के लिए मैदान में अपना मोहरा बिछा दिया है। कांग्रेस सूत्र के अनुसार निकाय चुनाव में इस बार अधिक से अधिक युवाओं और अनुभवी कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतारने के साथ ऐसे मुद्दे भी उठाने की तैयारी कर ली है। जिससे उनको लाभ मिल सके। नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा होते ही एक बार फिर से राशन कार्ड को लेकर चर्चा जोरों पर है। कांग्रेस इस मुद्दे को प्रमुख हथियार बनाकर आम जनता के बीच जाने की तैयारी कर रही है। ज्ञात को कि राशन कार्डों के नाम पर हजारों राशन कार्ड को निरस्त कर दिया गया था। जिसमें अपात्रों के साथ कई पात्र हितग्राहियों के नाम भी कट गए। जिससे हितग्राहियों में भारी आक्रोश व्याप्त था।