- Hindi News
- पाइप फूटने से लोगों को नहीं मिल रहा पानी
पाइप फूटने से लोगों को नहीं मिल रहा पानी
सराईपाली| नगरपंचायत के वार्ड नं 8 लालबहादुर शास्त्री नगर मे पाईप के फटने से पेयजल की समस्या गंभीर हो गई है। वार्ड निवासियों का कहना है कि जगह जगह पाइप के फटने से पानी लिकेज होने से पानी सप्लाई वार्ड मे नहीं हो पा रही है, इससे टावरपारा एवं सेन्टपारा के लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। विभाग के कर्मचारियों को मौखिक रूप से निवेदन किया गया है लेकिन रिपेयरिंग नहीं की जा रही है। वार्डवासियों ने सामूहिक रूप तीन दर्जन से ज्यादा नागरिकों ने हस्तारक्षर युक्त आवेदन पत्र सीएमओ सराईपाली को दिया है।