- Hindi News
- बच्चों की परीक्षा है नजदीक चुनाव देख पालक चिंतित
बच्चों की परीक्षा है नजदीक चुनाव देख पालक चिंतित
परीक्षाओंकी तिथियां घोषित होने के बाद बच्चे पढ़ाई में जुट गए हैं, लेकिन पालकों की चिंता कम होती नजर नहीं रही है। पालक चुनाव को लेकर चिंतित हैं। उनका कहना है कि चुनाव में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी और बच्चों की पढ़ाई का रीविजन ठीक से नहीं हो पाएगा। दिसंबर का महीना चुनाव में बीत जाने वाला है और इसके बाद संभावना यह दिख रही है कि जनवरी या फरवरी मेें पंचायत के चुनाव हो सकते हैं। दोनों ही निकायों के चुनाव में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाती है ऐसे में बच्चों की परीक्षा तैयारी कैसे पूरी होगी यह चिंतनीय हो गया है। कई स्थानों पर पालक बच्चों को कोचिंग क्लास के भरोसे परीक्षा की तैयारी करवाने मंे जुटे दिखाई दे रहे हैं।
. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बोर्ड परीक्षाओं सहित अन्य कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा के लिए समय सारिणी घोषित कर दी गई है। जिसके कारण अब विद्यार्थी जोर सोर से पढ़ाई में जुट गए हैं तैयारी जोरों पर है। वर्तमान समय में प्रतिस्पर्धा को देखते हुए विद्यार्थियों सहित पालक भी चितिंत दिखाई दे रहे हैं। जिन विषयों में कठिनाई होती है उसके लिए बच्चे कोचिंग क्लासेस एवं ट्यूशन का सहारा लेते हैं। जिससे कोचिंग एवं ट्यूशन का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है। वहीं कुछ विद्यार्थी गाईड जैसे शाॅर्टकट का भी सहारा ले रहे हैं। अक्टूबर नवंबर माह के आते ही बाजार में अनेक प्रकार के गाईड, अजय माला, परीक्षा बोध आदि की भरमार हो जाती है। जो विद्यार्थियों को आसानी से उपलब्ध हो जाती है। बहरहाल विद्यार्थियों का उद्ेश्य किसी किसी तरह अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण होना है। इसके लिए वे अपने तरिकों से पढ़ाई में जुट गए हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को अपने पालकों का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है। आमतौर पर गणित, अंग्रेजी एवें विज्ञान विषय को लेकर विद्यार्थियों में संशय बना रहता है। इसलिए इन विषयों के लिए अधिक संख्या में कोचिंग एवं ट्यूशन लिया जा रहा है। विगत दिनों स्कूलों में अधिक छुट्टियां होने से विद्यालयों में पढ़ाई बहुत प्रभावित हुई है। इस कारण विद्यार्थियों में कोर्स पूरे करने की चिंता बनी हुई है। ट्यूशन एवं कोचिंग के माध्यम से भी पढ़ाई करके अच्छे अंक लाए जा सकते हैं। समय को देखते हुए ट्यूशन एवं कोचिंग पढ़ाने वाले भी फायदा उठाकर दर्जन भर बच्चों को एक साथ पढ़ा रहे हैं। कुछ विद्यार्थी ऐसे भ