पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भंवरपुर में आज किसान सम्मेलन

भंवरपुर में आज किसान सम्मेलन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भंवरपुर(सराईपाली)| क्षेत्रीय किसान संगठन के संयोजकत्व में विशाल किसान सम्मेलन का आयोजन भंवरपुर में रखा गया है। भंवरपुर के मंडी प्रांगण में दोपहर 1 बजे होने वाले इस आयोजन में किसानों के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा होगी। प्रमुख रूप से बिना रीडिंग बिजली मार्च 2014 से जारी किए जाने का मामला भी शामिल है। अधिभार सहित किसानों को बिजली बिल पटाने को कहा जा रहा है। किसान अगर बिल नहीं पटा रहे हैं तो उनका विद्युत कनेक्शन काटा जा रहा है। जिसके विरोध में 7 फरवरी को किसानों ने मंडी प्रांगण में सराईपाली, बसना और बिलाईगढ़ के विधायक और अधिकारियों को आवेदन किया गया था। फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। सम्मेलन में धरना, चक्काजाम, नियमित धरना और प्रदर्शन किए जाने का स्वरूप तय किया जाएगा, साथ ही किसानों से अपील की गई कि अधिक बिजली बिल पटाने से बचें और अपने हक की लड़ाई लड़े।

खबरें और भी हैं...