पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य स्तरीय वालीबाल टीम में सराईपाली के खिलाड़ी भी

राज्य स्तरीय वालीबाल टीम में सराईपाली के खिलाड़ी भी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सराईपाली| राजावीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय कालेज के वॉलीबाल(पुरूष) टीम ने क्रीड़ा शिक्षक गिरिजा पटेल के मार्गदर्शन में 13 सितंबर को राजीव गांधी शासकीय कालेज सिमगा में आयोजित सेक्टर स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। वॉलीबाल टीम में डोलचंद पटेल, सुभाष कुमार पटेल ,ओमप्रकाश,यशवंत नायक, भरत मेश्राम, सतीश साहू, विकास कुंजाम सहित आठ खिलाड़ियों ने भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर डोलचंद पटेल एवं सुभाष कुमार पटेल का चयन राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ एएल पटेल द्वारा कोच एवं खिलाड़ियो को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। उक्त जानकारी पी बाघ द्वारा दी गई।