हिंदी दिवस पर आयोजन
सराईपाली| जवाहरनवोदय विद्यालय सराईपाली में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़ा का शुुभारंभ किया गया। जिसके अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के तहत हिन्दी भाषा के प्रति सजगता, रूचि उत्साह को उजागर किया गया। हिन्दी पखवाड़े के अंतर्गत पंद्रह दिनों तक हिन्दी भाषा को बढ़ावा देने हिन्दी भाषा के प्रति रूचि जागृत करने के लिए विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। उसके पश्चात छात्र झसकेतन पटेल ने हिन्दी के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए ओजपूर्ण भाषण तथा विनोद आकांक्षा ने कविता वाचन किया। कुमकुम नायक ने मुहावरे युक्त कहानी सुनाई गई। तत्पश्चात मुख्य वक्ता नरेंद्र कुमार कुलमित्र ने हिन्दी भाषा को समर्पित भाषण उनके द्वारा स्वरचित कविता प्रस्तुत किया गया। साथ ही साथ उन्होंने आयुक्त से आए हिन्दी दिवस की संदेश को पढ़कर सुनाया। इस अवसर पर प्रवासी छात्राओं ने हिन्दी में मधुर गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन आरके चंद्रा एवं सरिता सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे सभी विद्यार्थियों ने सहयोग प्रदान किया।