किसानों ने केंद्र में जड़ा ताला
राज्यकी सरकार ने हालांकि प्रशासनिक तौर पर इस बात की स्वीकारोक्ति कर दी है कि किसानों की उपज को अब पंद्रह क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से खरीदा जाएगा, लेकिन खरीदी केंद्र प्रभारी शासन के निर्देशों का पालन करने में खुद को असमर्थ बता रहे हैं उनका कहना है कि उनके पास शासन या उच्चाधिकारियों से अभी कोई दिशा निर्देश नहीं आया है इसलिए वे पुराने निर्देंश के आधार पर ही धान की खरीदी प्रति एकड़ दस क्विंटल के हिसाब से करेंगे।
उनका कहना है कि जब तक पंद्रह क्विंटल खरीदी के लिखित निर्देश आने के बाद ही वे खरीदी करेंगे। इधर खरीदी केंद्र के इस रवैए से किसान में जबरदस्त आक्रोश का संचार हुआ है। किसानों ने खरीदी केंद्र पर ताला जड़ दिया और धान बिक्री का बहिष्कार कर दिया। हालांकि प्रशासनिक हस्तक्षेप कि पंद्रह क्विंटल की खरीदी होगी। किसानों ने आंदोलन वापस लिया। धान खरीदी चालू होने के बाद समस्याओं से किसानों को निजात नहीं मिल रही है, पहले चार दिनों तक किसानों ने खरीदी का बहिष्कार अपनी मांगों को लेकर किया, सरकार द्वारा 15 क्विंटल खरीदी की बात सामने आने पर किसानों ने बहिष्कार वापस लिया।
सोसायटियों से 15 क्विंटल का कूपन जारी किया गया मगर जब खरीदी केंद्रों में किसान पहुंच रहे हैं तो साप्टवेयर 10 क्विंटल से ज्यादा धान खरीदी की एन्ट्री नहीं ले रहा है जिससे किसानों में एक बार फिर आक्रोश गया है। यह घटना बेलमुडी धान खरीदी केंद्र की है, सोमवार को कोदोगुढ़ा के किसानों की पाली थी जहां किसान 15 क्विंटल धान लेकर सोसायटी पहुंचे तो 10 क्विंटल ही धान खरीदा गया बाकि धान वापस ले जाने को कहा। किसानों से इसका विरोध किया मगर सोसायटी वालों ने कहा कि अगर आपका धान आज पेंडिंग मे रह जाएगा तो कल लाने वालों का धान कहां रखेंगे। किसानों ने कहा कि 5 क्विंटल आप पेंडिंग मे रखो, लेकिन खरीदी प्रभारी तैयार नहीं हुआ, ग्रामीणों ने बताया कि विवाद की स्थिति को देख्ते हुए सोसायटी के कर्मचारियों एसडीएम स्वाती श्रीवास्तव से बात की, एसडीएम ने कलेक्टर से चर्चा की, कलेक्टर ने एनआईसी से चर्चा करके बताया कि साप्टवेयर में सुधार हो जाने के बाद 15 क्विंटल खरीदी होने लगेगी। मगर किसान मानने को तैयार नहीं है और आक्रोशित किसानों ने सोसायटी में ताला लगा दिया और कहा कि किसानों ठगना बंद करो।
सराईपाली(कोटद्वारी). किसान को अपनी उपज सोसाटियों में स