पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समिति करेगी सार्वजनिक मुक्तिधाम का विकास

समिति करेगी सार्वजनिक मुक्तिधाम का विकास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | सराईपाली(शहर)

सार्वजनिकमुक्तिधाम के विकास के लिए नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष चंद्र कुमार पटेल की अध्यक्षता में बैठक रखी गई थी। जिसमें मुक्तिधाम के विकास के लिए एक समिति बनाई गई है।

मुक्तिधाम में पेयजल, बैठक व्यवस्था नगर पंचायत द्वारा उपलब्ध कराया गया है। मुक्तिधाम के विकास के लिए बनाई गई कमेटी में आर्किटेक्ट के रूप में विश्वजीत गुप्ता को मास्टर प्लान तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बैठक में कई तरह के सुझाव समाज प्रमुखों ने दिए। मुक्तिधाम का और अधिक विकास करने के लिए आर्किटेक्ट की सेवाएं लेकर प्लानिंग के अनुसार कार्य किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए कहा कि पहले कोटवार के लिए मुक्तिधाम में भवन बनाए गए थे। लेकिन वहां कोई रहने को तैयार नहीं हुआ। इस लिए इस बार बाउडरी में चैकीदार के लिए भवन बनाया जाएगा। जिसका प्रवेश द्वार संजय नगर की ओर होगा। इससे पहले चैकीदार के कमरे में अभी दाह संस्कार के लकड़ी रखी जा रही है और लोगों के बैठने के लिए वहां तीन-तीन सीट चेयर भी रखा गया है। क्योंकि इसकी देखरेख के लिए इस बार चैकीदार की नियुक्ति भी की जाएगी।

मुक्तिधाम के विकास के लिए यहां शासकीय एवं जनसहयोग से विकास कार्य किए जाएंगे। समाज प्रमुखों कई संगठनों के सदस्यों को समिति में रखा गया है। यह समिति शासकीय फंड व्यक्तिगत फंड की निगरानी करेगी साथ ही विकास केे लिए किए गए कार्यों की देखरेख भी करेगी।