राजेंद्र को समाज ने किया सम्मानित
सराईपाली(शहर). अखिलभारतीय संयुक्त माली सैनी मरार समाज के द्वारा रामजी महाजन पुण्य तिथि के अवसर पर पिछड़ा वर्ग सम्मान समारोह का भोपाल में आयोजित किया गया। जिसमें राजेंद्र नायक प्रांताध्यक्ष मरार पटेल समाज छग को समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। श्री नायक को सम्मान प्रदान करने पर सुनील पटेल, रामेश्वर पटेल, टीआर पटेल, पवन पटेल, ललित पटेल, अनंत पटेल, अमरसिंह पटेल, एनआर पटेल एवं समाज प्रमुखों ने बधाई दी है।