पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूल में बीमार पड़े बच्चे, अब तक 3 बेहोश

स्कूल में बीमार पड़े बच्चे, अब तक 3 बेहोश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिडिल स्कूल मोखापुटका में पिछले चार दिन से लगातार एक-एक करके तीन बच्चे बेहोश हो गए। बच्चों को एकाएक बेहोश होते देख स्कूल प्रबंधन परेशानी में आ गया। पालकों तक जब बच्चों के बेहोश होने की बात पहुंची तो वे भी घबरा गए। स्कूल प्रबंधन ने फौरन स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पत्र लिखा है।

स्कूल के हेडमास्टर हरिशचंद्र मांझी ने बताया कि बुधवार को एक छात्र चेतन पढ़ते-पढ़ते बेहोश हो गया। उसको तुरंत सरकारी अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। डॉक्टरों ने बेहोशी का कारण कमजोरी होना बताया। उसके अगले दिन गुरुवार को पिंकी बेहोश हो गई, पानी का छींटा मारने के बाद वह बोलने की स्थिति में आई।

पूछे जाने पर स्कूल की खिड़की से काले रंग की औरत नजर आने की बात कही। डॉक्टरों ने जांच की तो उसे तेज बुखार था। इस बीच शाला प्रबंधन समिति और पालक इकट्ठा हो गए और तरह-तरह की अफवाह फैलने का जिक्र किया। बीईओ एमएस कश्यप ने बताया कि दो दिनों में दो बच्चे बेहोश हो गए थे। कुछ दिन पहले एक बच्चा बेहोश हुआ था। बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण शुक्रवार को कराया गया। साथ ही पालकों को किसी तरह की अफवाह नहीं होने की समझाइश भी दी गई।

सराईपाली. बच्चों का कराया गया स्वास्थ्य परीक्षण।

खबरें और भी हैं...