बलौदा में दो दिवसीय कबड्डी स्पर्धा 16 से
कोटद्वारी (सराईपाली) | ग्राम बलौदा में 16 फरवरी को दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कुंडी स्पोर्टिंग संघ बलौदा की ओर से आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 15015, द्वितीय 10010, तृतीय 7007 व चतुर्थ 5005 रुपए रखा गया है। प्रतिभागियों के लिए प्रवेश शुल्क 201 रुपए रखा गया है। इस प्रतियोगिता में बेस्ट आलराउंडर पाने वाले को रेंजर साइकिल टिकेलाल नाग की स्मृति में ग्रेसी ऑटो द्वारा दिया जाएगा। उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता पटेल, अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती पटेल एवं समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक रामलाल चौहान होंगे।